Rewari News :: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान की शुरुआत की

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अर्जुन नगर स्थित राजा वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन। पार्टी के स्थापना दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान की शुरुआत की।


भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान का शुभारंभ किया गया। रेवाड़ी में पार्टी के स्थापना दिवस पर राजा वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत बूथ नंबर 136 पर पार्टी का झंडा फहराकर 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 


इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर सेवा, समर्पण और विकास के संकल्प को और मजबूत करें। इस मौके पर रेवाड़ी जिले के तीनों विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक अनिल यादव तथा डॉक्टर कृष्ण कुमार सहित भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन पंडित हिमांशु पालीवाल ने किया। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, सुनील यादव मूसेपुर, रत्नेश बंसल, सिंह राम महलावत, नप निवर्तमान अध्यक्ष पूनम बलजीत यादव, कंवर सिंह एवं अनिल रायपुर सरपंच नरेश यादव नरू आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और मंडल महामंत्री महेश राजा और जितेंद्र वर्मा की सहभागिता रही। 


रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा रेवाड़ी के बूथ नंबर 136 से की गई। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘बस्ती चलो अभियान’ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह से संबोधन के दौरान भाजपा के स्थापना दिवस को 37वां बता दिया। हालांकि, कार्यकर्ताओं द्वारा सुधार करने पर उन्होंने तुरंत अपनी गलती स्वीकार कर ली। जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली तथा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी संबोधित किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अपने शुरुआती भाषण में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज भाजपा का 37वां स्थापना दिवस है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सही जानकारी देते हुए बताया कि यह 37 वां नहीं 47वां स्थापना दिवस है। इसके बाद उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि वह पहले कांग्रेस में थे, इसलिए यह गलती हो गई। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP को अटल बोलते हुए जबान फिसल गई तथा पांच राज्यों के चुनाव की जगह चार प्रांतों के चुनाव बोलते नजर आए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में राव इंद्रजीत सिंह ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के बाद दुनिया की नई रूपरेखा सामने आएगी और अमेरिका अब ‘थानेदार’ की भूमिका में नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत इस स्थिति के प्रभावों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 


परिसीमन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आगामी परिसीमन के बाद दक्षिणी हरियाणा की राजनीतिक ताकत पहले से ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले परिसीमन के मुकाबले इस बार क्षेत्र की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ेगा। खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में आबादी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इन जिलों में जनसंख्या अधिक होने के कारण भविष्य में यहां के लोगों का प्रभाव सरकारों पर अधिक रहेगा। इससे दक्षिणी हरियाणा की आवाज पहले से ज्यादा मजबूत होगी और विकास कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है। 


राव ने कहा कि परिसीमन के बाद क्षेत्र को राजनीतिक रूप से अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दक्षिणी हरियाणा प्रदेश और देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव और बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में टिकटार्थी व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें