रेवाड़ी में सोमवार को लॉर्ड शिवा एकेडमी के नए कैंपस व लाइब्रेरी का उद्घाटन हवन यज्ञ के साथ किया गया। बारा पत्थर गणेश मंदिर के पुजारी राम अवतार मुदगल ने हवन यज्ञ व पूजा पाठ कराया।
मुख्य अतिथि के रूप में काली माता मंदिर संत फकीर धाम के महंत अभय गिरी महाराज व सेवक नरेंद्र नाथ महाराज ने फीता काटकर नई लाइब्रेरी व बिल्डिंग का उद्घाटन किया व संस्थान के सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। गिरी महाराज ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। जहाँ शिक्षा है, वहीं उज्ज्वल भविष्य है। शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को जागरूक और सक्षम बनाती है। हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
लार्ड शिवा एकेडमी के संस्थापक व डायरेक्टर लोकेश कुमार, संरक्षक हनुमान जखराना, मैनेजमेंट इंचार्ज मोहित रामपुरा, प्रीतम सर, नरबीर सर, रवि सर, मनीष सर द्वारा पहुंचे हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर हवासिंह, अकलेश, रामकिशन बंगलिया, मनोज शर्मा, आदेश, पायल, हरिओम, सपना, आरती, संजू हनुमान जखराना, अन्य सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें