ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- बलबड्डा थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरामचक के पास आज दोपहर को अनियंत्रित होकर छड़ लदी जुगाड़ गाड़ी पलट जाने से भागलपुर जिला (बिहार) के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरपुर निवासी चालक अनिल यादव (45 वर्षीय) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि जुगाड़ गाड़ी पर सवार गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा थाना क्षेत्र के धमड़ी निवासी 30 वर्षीय मनीष यादव घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने शव को अंत्य परीक्षण हेतु तथा घायल को बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज। थाना प्रभारी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है की छड़ किसका था और कहां जा रहा था।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें