नीमा सप्ताह के अवसर पर चिकित्सकों की अग्रणी संस्था नीमा हरियाणा की रेवाड़ी एनसीआर, शाखा द्वारा आशियाना वृद्धाश्रम, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट पर वृद्धजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, शुगर आदि शामिल हैं। साथ ही, उन्हें आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। नीमा रेवाड़ी एनसीआर की तरफ से सभी बुजुर्गों को फलों का वितरण भी किया गया।
संस्था के महासचिव डॉ दिनेश वर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराना है। इस शिविर में लगभग 20 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में रेवाड़ी एनसीआर वूमेन फॉर्म की प्रधान डॉ अपर्णा वधवा ने सभी बुजुर्गो को मौसम अनुसार खानपान रखने और सावधानी के लिए महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी साझा की ।
इस कैंप में प्रधान डॉ के के तनेजा, डॉ के सी बतरा, डॉ आशीष वधवा , डॉ ममता वशिष्ठ, डॉ किरण शर्मा, एवं डॉ राहुल बतरा ने अपनी सेवाएं दी।
वृद्धाश्रम के संचालक दिनेश राजपाल जी ने आए हुए सभी चिकित्सकों तथा उनकी संस्था का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर आदर्श अरोड़ा, सीए जतिन सैनी, लोकेश सहगल, सोनिया पोपली आदि उपस्थित रहे




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें