Godda News: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी हेतु सुंदर पहाड़ी एवं महागामा प्रखंड के शारीरिक एवं लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित


ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा अंजली यादव की विशेष निगरानी में झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, गोड्डा जिलान्तर्गत विज्ञापन सं०- 01/2025 के तहत राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जा नगर महागामा में ग्रामीण/शहरी गृह रक्षकों के नव-नामांकन हेतु दिनांक 8.04.2026 (सुंदरपहाड़ी प्रखंड) एवं 10.04.2026 एवं 11.04.2026 (महागामा प्रखंड) के शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा का सफल आयोजन कराया गया था जिसकी रिजल्ट की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं https://godda.nic.in के वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है सुंदर पहाड़ी एवं महागामा प्रखंड के प्रत्येक अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।अभ्यर्थियों के पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। उपायुक्त के द्वारा परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई तथा आगामी परीक्षाओं हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।ज्ञात हो कि दिनांक 08.04.2026को सुंदरपहाड़ी प्रखंड में 854 अभ्यर्थियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया था जिसमें महिला 299 एवं पुरुष 355 शामिल थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 486 (207 महिला एवं 279 पुरुष)अभ्यर्थियों के द्वारा भाग लिया गया जिसमें 93 महिला एवं 66 पुरुष अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। नोट- सुंदरपहाड़ी प्रखंड हेतु 1 से 13 बैच का रिजल्ट प्रकाशित की गई है। बारिश के कारण 14 से 17 बैच में शामिल अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया अपूर्ण होने के कारण उनकी रिजल्ट बाद में प्रकाशित की जाएगी। इसी प्रकार महागामा प्रखंड हेतु 1671 अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 10.04.2026 को 510 महिला एवं 350 पुरुष शामिल थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान (345 महिला एवं 263 पुरुष) अभ्यर्थियों के द्वारा भाग लिया गया जिसमें अंतिम रूप से 151 महिला एवं 80 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 11.04.2026 को 811 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 514 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया एवं अंतिम रूप से 120 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता गण, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा वैद्यनाथ उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नज़ारत उपसमाहर्ता, गोड्डा अविनाश पूर्णेन्दु, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला खेल पदाधिकारी डॉ० प्राण महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारीगण, अंचलाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें