ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट रेवाड़ी की तरफ से नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस शिविर का उद्देश्य युवा में रक्तदान के प्रति जागरूकता और जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है।
संस्था के संस्थापक और हरियाणा राज्य ब्लड डोनेशन सब कमेटी चंडीगढ़ के सदस्य बलजीत सैनी व प्रधान हेमंत राठी ने यह जानकारी दी, प्रधान हेमंत राठी ने कहा की जैसे ही गर्मी का आगमन होता है रक्त की खपत बढ़ जाती है इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है उन्होंने युवाओं से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें