रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने विनीता पीपल को मैदान में उतार दिया है, लेकिन टिकट मिलते ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। विनीता ने अपनी जीत का दावा करते हुए शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताया। इस मौके पर विनीता पीपल ने शहर के विकास के लिए अपना विजन बताया और 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की बात कही।
वहीं कांग्रेस नेता चिरंजीव राव के बाजी मारने वाले बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने करारा पलटवार किया। वंदना ने तंज कसते हुए कहा कि खुश होने के लिए कोई वजह चाहिए, तो चिरंजीव खुश हो सकते हैं, लेकिन असली बाजी चुनाव जीतने पर मारी जाती है।"
उन्होंने कांग्रेस को हार का 'शतक' लगाने वाली पार्टी बताते हुए भाजपा को अनुशासित बताया। वहीं रेवाड़ी जिला भाजपा उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, सचिव दिनेश यादव टीट,युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर सौरव यादव ओर युवा भाजपाई जतिन अनेजा ने बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ओर जिला अध्यक्ष वंदना पोपली का आभार जताया। जीतू चेयरमैन ओर दिनेश यादव टीट ने कहा कि सभी वर्गों के सहयोग ओर आशीर्वाद से विनीता पीपल की जीत होगी।
भाजपा SC मोर्चा टीम ने विनीता पीपल को रेवाड़ी भाजपा नगर परिषद चेयरपर्सन की टिकट मिलने पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई एवं हार्दिक एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र मोरवाल, मनोज गॉड, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह रेवाड़ी मंडल, जिला उपाध्यक्ष दारा सिंह, उमेश सिवान आदि मौजूद रहे।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें