Rewari News :: नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी, वार्ड वाइज इन स्थानों पर नामांकन पत्र दाखिल करें :: निर्वाचन अधिकारी

रेवाड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित स्थानों और तय समय सीमा में करवाई जा रही है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा 10 मई को कराए जाने वाले चुनाव व उपचुनाव के लिए प्रत्याशी 25 अप्रैल 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कर सकते हैं। 


जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि वीरवार, 23 अप्रैल तक नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पद के लिए 2 और नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरपर्सन पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाया है। वहीं नगर परिषद रेवाड़ी में वार्डों के पार्षद पदों के लिए अलग-अलग वार्डों से 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्डों के पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए वीरवार, 23 अप्रैल तक किसी ने भी नामांकन दर्ज नहीं करवाया है।



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद रेवाड़ी में चेयरपर्सन पद के लिए उम्मीदवार लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 202 में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते है। वहीं रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से 11 के पार्षद पद के लिए नया मॉडल टाउन स्थित सेक्टर-1, ईओ एचएसवीपी कार्यालय में नामांकन दर्ज करवा सकते है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 से 22 के पार्षद पद के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग रेवाड़ी के कार्यालय, वार्ड नंबर 23 से 32 के पार्षद पद के लिए लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 113 में नामांकन दर्ज करवा सकते है। 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका धारूहेड़ा में चेयरमैन व वार्ड नंबर 1 से 18 के पार्षद पद के उम्मीदवार तहसील कार्यालय धारूहेड़ा में अपना नामांकन दर्ज करवा सकते है। 


उन्होंने बताया कि इस प्रकार पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए प्रत्याशी निर्धारित किए गए स्थानों पर 25 अप्रैल 2026 तक प्रातः:11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दर्ज करवा सकते है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें