प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी के कस्बा कुंड में आयोजित "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम में भाग लिया। चाय पे के माध्यम से जनसभाओं को संबोधित कर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का भरोसा दिलाया।
हरियाणा के अटेली से विधायक और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी और दक्षिण हरियाणा विशेषकर अहीरवाल क्षेत्र में अपने राजनीतिक प्रभाव को मजबूत करने के लिए 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम तेज कर दिए हैं। अप्रैल माह में उन्होंने अटेली में दौरे शुरू किए आज रविवार को इन दौरों में उन्होंने कस्बा कुंड रेवाड़ी में चाय पर चर्चा के माध्यम से जनसभाओं को संबोधित किया और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का भरोसा दिलाया।
आरती राव ने कुंड में श्री बालाजी हॉस्पिटल और दीन दयाल अस्पताल में आयोजित चाय पर चर्चा के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय नेताओं के साथ सीधा संवाद किया जहाँ पूरा फोकस स्वास्थ्य, विकास कार्यों और जन-समस्याओं पर रहा। 'चाय पर चर्चा' के अलावा, वे विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर जमीनी स्तर पर फीडबैक ले रही हैं। आपको बता दें कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए अपनी सांगठनिक ताकत दिखा रही हैं।
आरती राव अपने पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए अहीरवाल में अपनी स्थिति मजबूत कर रही हैं। ये कार्यक्रम आगामी लोकसभा/विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान का हिस्सा हैं।
इस मौके पर उनके साथ बावल से विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली और जिला प्रमुख मनोज यादव, रामपुरा सरपंच नरेश कुमार नररू यादव के साथ बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर संजय मेहरा तथा दीन दयाल अस्पताल के संचालक डॉक्टर अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें