रेवाड़ी के कस्बा कुंड में बालाजी हॉस्पिटल में हज़ारों की भीड़ देख गदगद हुई आरती सिंह राव। डॉ. संजय मेहरा के यहां “चाय पर चर्चा” में उमड़ा जनसैलाब। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का कुंड क्षेत्र के स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, पूरे क्षेत्र में बना उत्साह का माहौल।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में हज़ारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संजय मेहरा के आवास एवं बालाजी हॉस्पिटल में किया गया, जहां जनसैलाब देखने को मिला।
भीड़ के भारी उत्साह को देखकर स्वास्थ्य मंत्री गदगद नजर आईं। इस दौरान समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। “राव तुलाराम अमर रहें”, “राव इंद्रजीत सिंह अमर रहें” और “आरती सिंह राव अमर रहें” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान आरती सिंह राव ने लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें