Rewari News :: कुरुक्षेत्र के पीपली में किसान यूनियन की रैली के सफल आयोजन को लेकर किसान भवन में यूनियन की बैठक हुई

भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक मीटिंग किसान भवन रेवाड़ी में हुई प्रधान समय सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुन्नी बूढ़पुर ने बताया की जो 23 तारीख की पीपली में रैली थी भारतीय किसान यूनियन चढूनी  की रैली सफल हुई और उसमें जो फैसला लिया है अमेरिका और भारत का जो समझौता हुआ है जो ट्रेड डील उसको रद्द करवाने के लिए हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में भारतीय किसान यूनियन चढ़नी एक बड़ा आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी इसी विस्तार में रेवाड़ी की समस्या की भी चर्चा की गई की 2023 का बाजार भावांतर का रुपए नहीं आया पिछले दिनों जो ओले पड़े जिससे किसानों के गेहूं और सरसों की फसल का नुकसान हुआ 2 दिन का सरकार को अल्टीमेट दिया है की दो दिन जहां-जहां नुकसान हुआ है वहां क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया जाए जिससे किसानों को मुआवजा मिल सके और संगठन का विस्तार भी हुआ 2024 में ओला वृष्टि हुई थी उसके रुपए भी अभी तक नहीं मिले बीमा का क्लेम भी नहीं मिला।


भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रधान ने बताया की मंडी के अंदर किसानों को कोई भी समस्या आएगी तो एक शिष्ट मंडल किसान भवन में मौजूद रहेगा इस मौके पर राजेंद्र कुमार गेरा, ओपी सिंह, लख्मीचंद इब्राहिमपुर, राजकुमार, शीशराम, राजेंद्र प्रसाद, नरेश, कृष्ण सैनी, खेमचंद, मनीषा, रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया और अन्य कई पद्याधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें