दि हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिशद् (रजि.) रेवाडी की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम शर्मा ने की। बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में सभी वक्ताओं ने स्थानीय अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। खुशीराम शर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। वे एक महान समाज सुधारक के साथ एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे।
बाबा साहब ने महिला, दलित, आदिवासियों, मजदूरों एवं उन सभी समुदायों के लिए लड़ाई लड़ी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने निम्न वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लडाई लड़ी। वे जीवन भर समाज सुधारक और अर्थशास्त्री रहे। उन्होंने देश के लिए संविधान तैयार किया। समिति के सदस्यों ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती 14 अप्रैल, 2026 को स्थानीय अम्बेडकर चौक पर समानता दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर हवासिंह बोहत प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जांगिड जिलाध्यक्ष, रणजीत सिंह बागोरिया शहरी प्रधान, किशनलाल खिच्ची, भगवान दास चौहान, लीलाराम सोनी, महेन्द्र कालड़ा, बिजेन्द्र सैनी, लच्छीराम, देवेंद्र गोयल, प्रदीप मिस्त्री, ललित अग्रवाल, डाॅ0 विपिन शर्मा, कैलाश सोनी इत्यादि मौजूद रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें