पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बुधवार को संध्या 4:00 बजे अचानक आई आंधी और बरसात के बीच हुई वज्रपात से पथरगामा प्रखंड के सनातन ग्राम निवासी अशोक राय की 8 वर्षीय पुत्री प्रमिला कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लड़की घटना के वक्त मां के साथ खेत की तरफ गई थी। भाजपा नेता सियाराम भगत अपने समर्थकों के साथ अशोक राय के घर पहुंच कर घर वालों को सांत्वना दी। घटना की सूचना पाते ही थानाप्रभारी शिवदयाल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि आकस्मिक घटना में हुई मौत पर सरकार के द्वारा ₹400000 का मुआवजा दिया जाता है।
Pathargama News: पथरगामा में वज्रपात से एक बच्ची की मौत

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें