पतंजलि परिवार, रेवाड़ी के अंतर्गत कार्यरत पाँचों प्रमुख संगठनों की एक महत्वपूर्ण एवं विशेष बैठक का आयोजन गौ क्रांति गौशाला (अंसल टाउन) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु धर्माचार्य दलीप शास्त्री ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य द्वारा जिलेभर से पधारे वरिष्ठ योग शिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन से हुई।
जिला प्रभारी ने अपने संबोधन में बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पतंजलि परिवार द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा, संगठन का विस्तार तथा आगामी योजनाओं की ठोस रूपरेखा तैयार करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
गौसेवक स्वामी केशवदास ने अपने उद्बोधन में यज्ञ, योग एवं आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करते हुए “गौ सम्मान अभियान” से जुड़कर गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
पूर्व जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, डॉ. युद्धवीर आर्य ने योग, प्राणायाम, स्वदेशी एवं आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने तथा नियमित यज्ञ करने का संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि नियमित योग कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें तथा जो कक्षाएं किसी कारणवश बंद हो गई हैं, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जाए।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की निरंतर प्रगति को देखते हुए दयाराम आर्य से जिला प्रभारी पद पर यथावत बने रहने का आग्रह किया, जिसे सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त हुआ।
संगठनात्मक मजबूती और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए मुकेश कुमार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के नए जिला प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से प्रस्तावित एवं पारित किया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
पूर्व राज्य प्रभारी प्रदीप डागर ने सभी योग साधकों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सरोज आर्या (महिला जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति), आनंद डागर (जिला युवा प्रभारी), राज सिंह (जिला प्रभारी, पतंजलि किसान सेवा समिति), कप्तान राजेंद्र सिंह (तहसील प्रभारी रेवाड़ी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट), दयानंद आर्य (तहसील प्रभारी, कोसली पतंजलि योग समिति), सुरेंद्र सिंह (जिला कोषाध्यक्ष भारत स्वाभिमान ट्रस्ट), सोमदत्त आर्य (तहसील प्रभारी कोसली भारत स्वाभिमान ट्रस्ट), रोहताश आर्य (तहसील प्रभारी पलहावास भारत स्वाभिमान ट्रस्ट), धर्मपाल (तहसील प्रभारी बावल भारत स्वाभिमान ट्रस्ट), आचार्य रामतीर्थ (जिला यज्ञ प्रभारी रेवाड़ी), सुखदेव आर्य ( तहसील यज्ञ प्रभारी), मा समय सिंह (वरिष्ठ योग शिक्षक), सतबीर सिंह (सरपंच एवं गौशाला संरक्षक), हवा सिंह डागर, हंसराज, अशोक कुमार काकोडिया, पुरुषोत्तम, महिपाल यादव, रत्न देव शास्त्री, डॉ. जोगिंदर सिंह यादव, मनपाल, महेंद्र सिंह ढिल्लो व सत्यवीर सिंह ढिल्लों (वरिष्ठ योग शिक्षक), ओमप्रकाश, बलबीर सिंह, सुदर्शना आर्य, थानेदार वेदप्रकाश सहित अनेक गणमान्य योग साधक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें