रेवाड़ी, वार्ड नं. 15 से नगर परिषद चुनाव में स्वर्गीय राम गोपाल (पालूराम बीकानेरी) जी की पुत्रवधु, मीनू अग्रवाल पत्नी नरेश अग्रवाल) चुनाव मैदान में हैं। मीनू अग्रवाल का चुनाव चिन्ह “हवाई जहाज” है। उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय राम गोपाल जी के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित हैं। उनका मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार का निजी लाभ कमाना नहीं, बल्कि वार्ड नं. 15 के नागरिकों की सेवा करना और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना है।
मीनू अग्रवाल जी ने आगे कहा कि वे वार्ड की मूलभूत सुविधाओं—सफाई, पानी, सड़क, सुरक्षा और जनकल्याण कार्यों—को प्राथमिकता देंगी और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेंगी। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की है कि वे आगामी 10 मई को “हवाई जहाज” के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा कर सकें।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें