Jamshedpur News: पंडित रघुनाथ मुर्मु जयंती एवं ओलचिकी लिपि शताब्दी वर्ष पर विशाल सांस्कृतिक समारोह


 ग्राम समाचार संवाददाता, जामशेदपुर : 1 मई शुक्रवार को बैशाख पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मु जी के 122वां जन्म जयंती एवं ओलचिकी लिपि (1925-2025) के सौ साल पूरे होने के अवसर पर कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन मुटुरखाम चिंडू एनेज डाहि में विशाल सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजक समिति के सदस्य तथा संताली पत्रिका होलोंग गाडा के संपादक मोहन चंद्र बास्के ने बताया कि यह सिदो-कान्हू उनुयहार गांवता मुटुरखाम की ओर से आयोजित एक दिवा-रात्रि 42वां समारोह है.आयोजित समारोह का आरंभ सुबह 8 बजे से नायके बाबा द्वारा पंडित रघुनाथ मुर्मु जी के मूर्ति पर पूजा-पाठ और माल्यार्पण कर किया जाएगा. साथ ही कार्यक्रम स्थल में स्थित सिदो-कान्हू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा. सुबह दस बजे से नेहोर सेरेञ और हिताल अड़हें का आयोजन किया जाएगा. उसके उपरांत पे आखड़ा दोङ एनेज के साथ नायके बाबा को गाजे-बाजे के साथ उनके द्वार तक पँहुचा दिया जायेगा. वहीं दोपहर 2बजे से सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए पंडित रघुनाथ मुर्मु जी के जीवन परिचय और सामाजिक उत्थान में उनके योगदान पर विस्तृत विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. वहीं शाम पांच बजे संताली आकिल भांजाव हेपराव और ओलचिकी ओल-पाड़हाव हेपराव का आयोजन किया जाएगा. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाम सात बजे से रात दस बजे तक संताली गायान हेपराव का आयोजन किया गया है. उक्त गायान हेपराव में तीन ड्रामाटिक क्लबों को चयन किया गया है. इस में ड्रामाटिक क्लब खूंट काटी रास्का माडेर कालाझारी, मान दिशम एस एस ड्रामाटिक क्लब पश्चिम बंगाल और सिञ चांदो आर्केस्ट्रा आर मेलोडी धमाका को शामिल किया गया है. मोहन चंद्र बास्के ने कहा समारोह का तैयारियां पूरी कर ली गई है.आयोजक समिति द्वारा आयोजित उक्त विशाल सांस्कृतिक समारोह में समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए अपील किया गया है.

 रिपोर्ट: विशेष संवाददाता।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें