Rewari News :: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेखा सैनी के कार्यालय का उद्घाटन कर कहा, "वार्ड नंबर 15 में खिलेगा कमल"


रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 से बीजेपी प्रत्याशी रेखा सैनी ने अपना चुनावी कार्यालय खोला। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रिबन काटकर और नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया। वार्ड की जनता से रेखा सैनी को जिताने की अपील की। कहा इस बार वार्ड नंबर 15 में खिलेगा कमल।


हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी जिलों में राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अपने चुनावी कार्यालय खोलने शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा सैनी पत्नी रिंकू सैनी ने सैनी चौपाल के सामने अपना चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। प्रत्याशी रेखा सैनी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पहुंचे ओर रिबन काटकर व नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रत्याशी रिंकू सैनी ने वार्ड में पहुंचने पर विधायक का फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 


इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रिंकू सैनी बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता है इसलिए पार्टी संगठन ने इन्हें टिकट देकर चुनाव में उतारा है उन्होंने बीस साल से इस वार्ड में कांग्रेस समर्थित पार्षद के बने रहने के सवाल पर कहा कि निश्चित तौर पर इस बार बदलाव होगा और सभी 32 वार्डों में कमल खिलेगा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने चेयरमैन सहित सभी वार्डो में बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर वार्ड नंबर 15 से बीजेपी प्रत्याशी रेखा सैनी के पति रिंकू सैनी ने टिकट देने के लिए पार्टी संगठन का आभार जताया। रेखा सैनी और पति रिंकू सैनी ने वार्ड की जनता से उनके पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वार्ड में इस बार बदलाव होगा और वार्ड में कमल खिलाने का काम करेंगे। रिंकू सैनी ने वार्ड की समस्याओं जैसे सीवरेज नाले नालियां जाम, सड़क, पेयजल आदि समस्याओं को गिनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड की जनता विशेषकर महिलाएं उपस्थित रही।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें