Rewari News :: रेवाड़ी नप प्रधान पद के लिए कुल 7 व नपा धारूहेड़ा प्रधान पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियो ने किया नामांकन, प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की 27 अप्रैल को होगी जांच

रेवाड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव 10 मई को कराएं जाएंगे। 


जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 और नगर पालिका धारूहेड़ा अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाया है। वहीं नगर परिषद रेवाड़ी में वार्डों के पार्षद पदों के लिए अलग-अलग वार्डों से 179 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 


इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्डों के पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 86 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियो ने नामांकन दर्ज करवाया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल 2026 को की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3  बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 10 मई, 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा। 


नगर परिषद रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा नगर निगमों / नगरपरिषद / नगरपालिका आम चुनाव 2026 की घोषणा हो चुकी है। इसमें नगर परिषद रेवाड़ी में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक नामांकन पत्र प्राप्त किए गए, जिसमें कुल 07 अध्यक्ष तथा 179 वार्ड मैम्बर के पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त हुए है। सभी नामांकन पत्रों की उम्मीदवारों के समक्ष जांच 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:30 बजे कमरा नम्बर 113. जिला नगराधीश न्यायालय रेवाड़ी में की जाएगी। 



वहीं वार्ड नंबर 15 से दीपिका अत्रि भारद्वाज पुत्रवधू गिरीश भारद्वाज निवर्तमान पार्षद ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दीपिका अत्रि भारद्वाज ने वार्ड वासियों से वोट रूपी आशीर्वाद एवं शहर की जनता से समर्थन रूपी आशीर्वाद देकर सफल बनाए जाने की अपील की। 


उन्होंने विश्वासपूर्वक बताया की जिस प्रकार मेरा परिवार जनता की कसौटी पर खरा उतरा है मैं भी परिवार एवं आप सभी के आशीर्वाद से आपके विश्वास को कायम रखूंगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें