रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 से प्रत्याशी मीनू अग्रवाल ने वार्डवासियों के साथ केक काटकर शादी की सालगिरह मनाई। कुंज गली से समाजसेवी प्रथम अग्रवाल की मां मीनू अग्रवाल ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 15 से मीनू अग्रवाल ने वार्डवासियों के साथ केक काटकर अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर वार्डवासियों ने दंपति मीनू अग्रवाल पत्नी नरेश अग्रवाल को गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी और उनकी जीत की कामना की। इस मौके पर मीनू अग्रवाल ने बताया कि वे राजनीति में आकर समाजसेवा करना चाहती हैं उनका उद्देश्य धन कमाना नहीं है अपितु वार्ड की जनता की सेवा करना ही उनका मकसद है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 15 जो वार्डबंदी से पहले वार्ड नंबर 14 हुआ करता था उस पर शुरू से ही एक परिवार राज करता आ रहा है जिसने सदैव अपना घर भरने का काम किया कभी वार्ड की जनता और वार्ड के विकास के बारे में नहीं सोचा। इसलिए अब इस परिवारवाद की राजनीति को खत्म करने के समय आ गया है।
मीनू अग्रवाल और उनके पति नरेश अग्रवाल ने कहा कि उनका बेटा प्रथम अग्रवाल समाजसेवा से जुड़े कार्यों में हमेशा सक्रिय रहा है उन्होंने बताया कि वार्ड की जनता चाहती है कि वे चुनाव लड़े इसलिए सभी के परामर्श से उन्होंने 23 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वार्डवासियों ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वार्ड का चहुमुखी विकास करवाया जाएगा तथा वह हमेशा जनता के बीच में रहकर उनकी सेवा में हाजिर रहेंगी। इस बार वार्ड की जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 10 मई को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर उन्हें विजय बनाएं।
समाजसेवी प्रथम अग्रवाल ने वार्ड नंबर 15 की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर वार्ड की जनता की सेवा की है इसलिए वार्डवासियों से अपील है कि दस मई को अधिक से अधिक वोट देकर उनकी मां मीनू अग्रवाल को विजयी बनाएं।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें