Godda News: बच्चों को स्कूल से जोड़ने का होगा प्रयास


आज महागामा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने और ड्रॉप आउट बच्चों को वापस लाने हेतु स्कूल रुआर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अली उमर खान, प्रखंड साधन सेवी शमीम इकबाल, शिक्षक राधाकांत  साह एवं आनंद रजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन रीतेश रंजन ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल रूआर कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचना है। अभियान के तहत बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें। इस कार्य में स्थानीय जनता प्रतिनिधि से भी सहयोग लें। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।


नामांकन, गूगल लिंक एवं ड्रॉप बॉक्स में आ रही तकनीकी समस्या की जानकारी शिक्षकों द्वारा दी गई। जिसके बारे में विस्तार से जानकारी डाटा एंट्री ऑपरेटर देव चौधरी, अकाउंटेंट प्रमोद कुमार मंडल और रिसोर्स शिक्षक ईश्वर ने दी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से ऋचा ने एच पी वी टीका के बारे में जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में संकुल साधन सेवी सुलेमान जहांगीर आजाद, अबू सालेह, तोहिद आलम, रामदेव यादव, कमरुज्जमा समेत दर्जनों शिक्षक एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - संपादक

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें