Rewari News :: दिल्ली रोड स्थित एक तेल मिल पर कार्यरत एक कर्मचारी का लहुलुहान शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में बुधवार सुबह राजस्थान के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पेट पर किसी नुकीली चीज से वार के दो गहरे निशान मिले हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर मर्डर और सुसाइड, दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है। दरअसल तीन दिन पहले ही काम पर आया था युवक मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के कोटपुतली का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, सुंदर लाल अपने बुआ के बेटे के साथ मात्र तीन दिन पहले ही काम की तलाश में रेवाड़ी आया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह मिल में काम पर पहुंचा था। पुलिस मील में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


घटना वाली रात सुंदर लाल और उसका भाई साथ खाना खाकर सोए थे। बुधवार सुबह जब सुंदर लाल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजे को धक्का देकर खोला गया, तो सुंदर लाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके पेट पर 'पंखी' (नुकीली चीज) के दो निशान पाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा सीआईए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए CFSL की टीम को भी बुलाया गया।


डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया, "मृतक के पेट पर दो निशान मिले हैं। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह हत्या है या आत्महत्या। घटनास्थल से मिले सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।"

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें