Dumka News : बाबा चुटोनाथ धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई वार्षिक चड़क पूजा

देर रात कार्यक्रम में उपस्थित जामा विधायक डॉ०लुईस मरांडी व अन्य ●ग्राम समाचार
ग्राम समाचार, दुमका। दुमका जिले के सुप्रसिद्ध बाबा चुटोनाथ धाम में वार्षिक चड़क पूजा का अंतिम दिन मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। पूरे आयोजन का संचालन बाबा चुटोनाथ नव युवक समिति द्वारा अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। रात्रि जागरण में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए लाइव कार्यक्रम देखने हेतु बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए। रात्रि 12 बजे के बाद पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में कांटे पर लेटकर पार होना, डोल झुका, फूल खेला एवं आग खेला जैसे अद्भुत कार्यक्रम संपन्न हुए, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे। अगले दिन सुबह लगभग 7 बजे गाजे एवं चर्खिया पूजा का आयोजन किया गया। पूरे धाम में भक्ति का अद्भुत माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर डॉ. लुईस मरांडी सहित थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, वरिष्ठ नेता बलराम मंडल, रवि मंडल, सागर मिर्धा, मंदिर पंडित पुरोहित कृष्णानंद पांडे, रामनारायण राय, जिया लाल मिस्त्री, राजेश ठाकुर, विष्णु मंडल, अमन मिर्धा, अभिषेक पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें