Rewari News :: संविधानवादी विचारधारा एवं अनेक संगठनों की साझा उम्मीदवार आशा देवी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर अपनी दावेदारी जताई

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए आशा देवी नया गांव दौलतपुर ने ताल ठोकी। संविधानवादी विचारधारा एवं अनेक संगठनों की साझा उम्मीदवार आशा देवी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर अपनी दावेदारी जताई।



रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए नया गांव दौलतपुर निवासी आशा देवी ने ताल ठोक दी है। संविधानवादी विचारधारा एवं अनेक संगठनों की साझा उम्मीदवार आशा देवी के मैदान में उतरते ही विरोधी प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ गई है। आशा देवी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पीसी कर आशा देवी ने कहा कि उनका परिवार बावल विधानसभा से पूर्व विधायक मुनीलाल रंगा के परिवार से ताल्लुक रखता है। सैंड पाइपर टूरिज्म कंपलेक्स में पत्रकार वार्ता में आशा देवी ने कहा कि जनता के समर्थन से चेयरपर्सन का चुनाव लड़ेंगी। अनेक संगठनों ने उन्हें संयुक्त उम्मीदवार बनाकर चुनाव में उतारा है। अगर रेवाड़ी की जनता मौका दिया तो रेवाड़ी शहर का चौतरफा विकास करवाया जाएगा। आशा देवी ने कहा कि उनका चुनाव वे स्वयं नहीं बल्कि रेवाड़ी की जनता लड़ेगी। शहर के अनेक सामाजिक संगठनों व संस्थाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रेवाड़ी की जनता से सहयोग की अपील करते हुए रेवाड़ी के लिए अपना विजन बताया। आपको बता दें कि रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन का पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित है। इस मौके पर दौलत राम प्रजापति, आरएस जलवा, राजपाल यादव, रामेश्वर जांगिड़, बीडी चौधरी, काशीराम खींची व दिनेश कुमार तथा साहिल आदि उपस्थित रहे।




रेवाड़ी सेंडपाइपर में एक प्रेस वार्ता कर नगर परिषद चेयरपर्सन के लिए आशा देवी नया गांव दौलत पुर ने प्रेस के समकक्ष अपनी दावेदारी के लिए उदघोष किया व रेवाड़ी जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया व सभी ने अपना अपना सहयोग के लिए भी कहा। आशा देवी ने आश्वासन दिलवाया कि यदि रेवाड़ी सभी वर्गों का सहयोग रहा उनका आशीर्वाद मिला तो में जनता को कभी निराश नहीं होने देगी जो भी कार्य अधूरे है उनकी पूरा करेंगी। जिसमें प्रमुख रूप से दौलत राम प्रजापति, राजकुमार जलवा, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से ईश्वर सुठानी, राजपाल यादव, रामेश्वर जांगिड़ ओबीसी संगठन प्रमुख, बीडी चौधरी प्रधान नया गांव दौलत पुर, श्याेकरन मेहरा, मानव कष्ट निवारण समिति, SBS मान्य श्रीपाल, नितिन कुमार मिशन इकलिवटी, सेवा स्तंभ से काशी राम खींची व मूलनिवासी संघ रेवाड़ी से दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें