रेवाड़ी थाना जीआरपी में इंस्पेक्टर अशोक कुमार के सेवानिवृत् होने पर जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें रेवाड़ी महेंद्रगढ़ लोहारू नारनौल के जीआरपी प्रभारी व कर्मचारी विशेष रूप में पहुंचे।विदाई पार्टी में आरपीएफ की तरफ से एसआई अशोक कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। जीआरपी स्टाफ ने भी विभाग की तरफ से अशोक कुमार को विदाई सम्मान दिया।
इस अवसर पर जीआरपी रेलवार्डन एसोसिएशन रेवाड़ी के सचिव रमेश वशिष्ठ ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान दिया। इस अवसर पर विभाग के उपस्थित सभी स्टाफ ने अशोक कुमार के कार्यकाल की भारी प्रशंसा की। एसएचओ कृष्ण कुमार ने कहा कि अशोक कुमार के पुलिस विभाग में साढे 36 वर्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है वे कार्य करते हुए हमेशा प्रसन्न रहते आए है।
विदाई समारोह में इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा की जीआरपी थाना रेवाड़ी स्टाफ ने मेरे साथ सदैव मिलकर कार्य किया जिसके लिए में आभारी हूं और सेवानिवृत्त के बाद भी जरूरत पड़ने विभाग के साथ आगे भी सहयोग करता रहूंगा। कार्यक्रम में मंच संचालन एसआई सत्यपाल सिंह ने किया।जीआरपी के सभी स्टाफ ने अशोक कुमार को डीजे के साथ नाचते हुए घर तो छोड़ कर आए।
इस अवसर पर लोहारू चौकी इंचार्ज एएसआई राजकुमार, राजबाला, उर्मिला, रेखा शर्मा, नारनौल एचसी सुमनलता, मुकेश, सुनीता, बिन्दु, सिपाही मोनिका, अमित, अरविन्द, लक्ष्मीनारायण, रिटायर्ड एसआई बृजेश शर्मा, नरेश कुमार, दयानंद यादव, निरंजन लाल सहित रेलवे कर्मचारी एवं रेलवे से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें