Godda News: गोड्डा के 56 वें उपायुक्त के रूप में लोकेश मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के 56 वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में लोकेश मिश्रा ने निवर्तमान उपायुक्त अंजली यादव से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार हस्तांतरण के पूर्व निवर्तमान उपयुक्त अंजली यादव ने बुके देकर लोकेश मिश्रा का स्वागत किया। पदभार के दौरान पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए कार्य किया जाएगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार एवं आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें तथा कार्यालयों में कार्य संस्कृति को और बेहतर बनाएं। उपायुक्त ने कहा कि जनता के साथ संवाद को मजबूत करते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त अंजली यादव ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए उपायुक्त के नेतृत्व में जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। सभी ने नए उपायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


 

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें