इंडियन मेडिकल असोसिएशन रेवाड़ी (2026) की महिला नेतृत्व टीम ने “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम के दौरान, में श्री सुनील मूसेपुर जी के निवास पर हरियाणा की माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव जी से शिष्टाचार भेंट की।
टीम ने HPV वैक्सीनेशन, सर्वाइकल व स्तन कैंसर जागरूकता पर अपने कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 40+ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। साथ ही, सरकार के साथ मिलकर इन अभियानों को आगे बढ़ाने का भरोसा भी दिया। रेवाड़ी टीम ने माननीय मंत्री को आश्वस्त किया कि वे सरकार के साथ मिलकर, विशेष रूप से HPV वैक्सीनेशन अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में पूर्ण सहयोग देंगे।
इस मुलाक़ात की सबसे विशेष बात रही कि दोनों ओर महिला नेतृत्व था—एक ओर राज्य की स्वास्थ्य मंत्री और दूसरी ओर IMA रेवाड़ी की महिला टीम। यह दृश्य अपने आप में सशक्तिकरण, नेतृत्व और समर्पण का प्रतीक रहा, जिसने सभी को प्रेरित किया।
माननीय मंत्री ने इंडियन मेडिकल असोसिएशन रेवाड़ी के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में IMA रेवाड़ी की पूरी टीम उपस्थित रही, जिसमें डॉ. नीरज यादव (अध्यक्ष), डॉ. पूजा आनेजा सचिव डॉ. कृतिका पाण्डेय ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी डॉ. तेजस्वी यादव वाइस प्रेसिडेंट ,डॉ. किरण यादव चेयरपर्सन डॉ. नीलम यादव (मुख्य संरक्षक), डॉ. पूनम यादव, डॉ. करतार यादव, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. साहिल यादव, डॉ. शैलेश सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें