Bhagalpur News:सैयद हसन ने डिप्टी सीएम सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात


ग्राम समाचार, भागलपुर। खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादा नशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने पटना का दौरा के दौरान रविवार को जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं डिप्टी सीएम सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा के मुद्दों पर विस्तृत और महत्वपूर्ण बातचीत हुई। सज्जादा नशीन ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया विकास मॉडल अब पूरे बिहार में असर दिखा रहा है और लोग उससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनने पर मुबारकबाद पेश की, अंगवस्त्र भेंट किया तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। विजय चौधरी ने भी आश्वासन दिया कि वे नीतीश कुमार और एनडीए की गाइडलाइन के अनुरूप बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने सज्जादा नशीन का धन्यवाद करते हुए उनकी दुआएँ भी लीं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में कानून का राज कायम रहेगा, हर व्यक्ति को इंसाफ मिलेगा और सामाजिक न्याय के साथ सभी तबकों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। नीतीश कुमार द्वारा रखी गई विकास की मजबूत नींव पर एनडीए एक सशक्त और समृद्ध बिहार की इमारत तैयार करेगा। इस मुलाकात के दौरान भागलपुर में शिक्षा के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से भागलपुर में शिक्षा को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसिडेंशियल टेन प्लस टू स्कूल की स्थापना पर विचार-विमर्श किया गया। सज्जादा नशीन ने बताया कि निकट भविष्य में गोराडीह प्रखंड में एक इंटरनेशनल स्तर का रेसिडेंशियल स्कूल खोलने की योजना है, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद और सैयद शाह वाजिद हुसैन भी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें