हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही उम्मीदवार सक्रिय हुए। रेवाड़ी नगर परिषद के 32 और धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों के लिए होंगे आम चुनाव। रेवाड़ी वार्ड नंबर 22 से प्रत्याशी रामोतार छावड़ी ने हवन कर तथा वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बसंत सैनी ने नारियल तोड़कर अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।
![]() |
| वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बसंत सैनी तथा राजेश सैनी। |
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव का बिगुल बजते ही उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं और खुलकर मैदान में आने लगे हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों के लिए दस मई को होने वाले आम चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। जिसके चलते प्रत्याशियों ने ने अपने चुनावी कार्यालय खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 22 से पूर्व पार्षद रामोतार छावड़ी ने चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है। प्रत्याशी रामोतार छावड़ी ने अपने कार्यालय उद्घाटन अवसर पर हवन किया। रामोतार छावड़ी ने अपनी पत्नी परिवारजनों और वार्ड वासियों के साथ मिलकर हवन किया और वैदिक मंत्रोच्चार कर आज से अपना चुनावी कार्यालय खोल दिया है।
वहीं वार्ड नंबर 23 से महिला प्रत्याशी बसंत सैनी पत्नी राजेश सैनी ने सोमवार को नारियल तोड़कर अपने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक बार जनता उन्हें मौका दें आधी रात को भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर सैकड़ो की संख्या में वार्ड वासी पहुंचे और रामोतार छावड़ी और बसंत सैनी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर भाड़ावास गेट बाजार संघ के प्रधान और वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बसंत सैनी के पति राजेश सैनी ने रामोतार छावड़ी को अपना समर्थन दिया। वहीं पूर्व पार्षद रामोतार छावड़ी भी बसंत सैनी के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर शामिल हुए।
इस अवसर पर फूलमाला और पगड़ी पहनाकर वार्ड की जनता ने प्रत्याशी रामोतार छावड़ी को अपना भरपूर समर्थन दिया। रामोतार छावड़ी ने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में पहुंची भीड़ ने यह बता दिया कि निवर्तमान पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने वार्ड में कोई काम नहीं कराया जिससे यहां की जनता भूपेंद्र गुप्ता से नाराज है और दोबारा उन पर (रामोतार छावड़ी पर) अपना भरोसा जताया है। अगर वार्ड की जनता ने दोबारा अपना वोट रूपी आशीर्वाद दिया तो वार्ड में भरपूर विकास कार्य करवाएंगे।
आपको बता दें कि हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर परिषद रेवाड़ी के वार्ड 1 से 32 और नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्ड 1 से 18 के लिए आम चुनाव आयोजित किए जाएंगे। रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार को नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार 21 से 25 अप्रैल 2026 के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल 2026 को की जाएगी, और उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 28 अप्रैल को उम्मीदवारों और मतदान केंद्रों की सूची चस्पा की जाएगी। मतदान 10 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यदि आवश्यक हुआ, तो पुनर्मतदान 12 मई को किया जाएगा। मतों की गणना 13 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, और परिणाम उसी दिन शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें