Bhagalpur News:बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की बैठक
ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की बैठक मध्य विद्यालय बिरनौध में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव वीर शिवाजी द्वारा की गई श। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार झा, प्रमुख प्रतिनिधि सह मध्य विद्यालय सोनूडीह के प्रभारी पंकज कुमार विद्यार्थी, सचिव उषा कुमारी, कोषाध्यक्ष उदय कुमार भारती, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मोहम्मद नूरुल इस्लाम, बिहारी प्रसाद राणा, संयोजक परवेज अख्तर, सहसंयोजक पंकज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आलोक कुमार, मोहम्मद गौसुल आजम, नंदकिशोर भारती, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, सरिता सिन्हा, माधुरी, चंद्रभानु सिंह, कल्पना सहित 15 पंचायत के शिक्षक उपस्थित होकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उसके निदान के बारे में निर्देश भी संगठन द्वारा दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार ने संगठन को मजबूती पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा की दशा और दिशा पर प्रदेश से लेकर जिला स्तर की बातों से अवगत कराया।
शिक्षकों के बकाया राशि जल्द से जल्द भुगतान हो इसके लिए जो भी व्यक्तिगत या सामूहिक शिक्षकों की बकाया राशि अभी तक भुगतान प्रखंड द्वारा नहीं किया गया है, उसे जिला भिजवाया जाए ताकि अन्य प्रखंड की तरह बकाया भुगतान हो सके एवं नियोजित शिक्षकों के 12 वर्ष सेवा उपरांत प्रोन्नति पर सभी शिक्षकों के समक्ष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी प्रखंडों का सभी कागजी प्रक्रिया पूरा हो और जिला में पहले भुगतान करवाया जाए। यह प्रतिफल शिक्षकों के संघर्ष और प्रतीक्षा का फल है। आगे भी इसी तरह चट्टानी एकता बरकरार बनाए रखें। संगठन हमेशा शिक्षकों के हित के लिए समय-समय सरकार से लाभ दिलवाने का काम किया है। आगे भी पुरानी पेंशन के लिए संगठन की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी। प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंड स्तरीय शिक्षकों की बिना कोई परेशानी की सभी समस्याओं का समाधान करने का शिक्षकों को भरोसा दिलाया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें