Ranchi News: लगातार बढ़ते जा रही गर्मी को ले स्कूलों के समय में परिवर्तन


ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:- बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव का लिया निर्णय। अब सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं सुबह के समय होगी संचालित। नए आदेश के मुताबिक, केजी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित। वहीं सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का कार्य समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। विभाग की ओर से जारी यह आदेश 21 अप्रैल से पूरे राज्य में प्रभावी होगा। जारी आदेश की कॉपी सभी जिलों को भेजी दी गई है ताकि निर्देशों का सख्ती से पालन हो।


Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें