Pathargama News: नीरज हत्याकांड का उद्भेदन हत्या में शामिल चाचा-चाची गिरफ्तार



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीरज हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन कर दिया। मालूम हो कि बीते बुधवार रात्रि करीब 12.30 बजे डायल 112 पर संजीव कुमार यादव के नाम से पथरगामा थाना में एक शिकायत प्राप्त हुआ था। जिसमें बताया गया कि एक बदमाश लड़का मेरे घर में घुसकर बदमाशी कर रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पथरगामा थाना गस्ती दल शिकायतकर्ता के घर पहुंचे तो एक व्यक्ति को हांथ पैर बांधकर घर के अन्दर गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में पाया गया। वरीय पदाधिकारी को सूचित कर गश्ती दल के द्वारा घायल व्यक्ति को ईलाज हेतु यथाशीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरगामा लाया गया जहां ईलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक का पहचान नीरज कुमार यादव, पिता इन्द्रदेव यादव, घर माल रामपुर के रूप में की गयी। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक नीरज कुमार यादव और अभियुक्त संजीव कुमार यादव की पत्नी के बीच विगत तीन-चार वर्षों से अवैध संबंध था। जिसको लेकर कई बार पंचायती भी हुआ था। इस बात को लेकर पूर्व में दोनों परिवारों के बीच अक्सर मारपीट हुआ करता था। घटना की रात्रि नीरज कुमार यादव स्वंय अभियुक्त की पत्नी से मिलने छत फांदकर गये थे। जहां अभियुक्त ने नीरज कुमार यादव को पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया और अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर नीरज कुमार यादव के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मृतक के पिता इन्द्रदेव यादव के लिखित आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना कांड सं०- 46/26 दिनांक-09.04.2026 धारा-103(1)/61(2)(a)/351(3) बी०एन०एस० 2023 दर्ज किया गया तथा पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के तीन अभियुक्तों क्रमशः 52 वर्षीय संजीव कुमार पंजियारा, 55 वर्षीय दिवाकर पंजियारा दोनों पिता स्वर्गीय यदुनंदन पंजियारा और संजीव पंजियारा की पत्नी 40 वर्षीया पिंकी देवी सभी निवासी ग्राम माल रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस ने मौका है वारदात से हत्या में प्रयुक्त बांस की लाठी एवं हथौड़ा और मृतक के हांथ पैर में बांधा गया रस्सी और मोबाइल को सबूत के तौर पर जप्त कर लिया। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक पथरगामा प्रभाग विष्णुदेव चौधरी, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, अवर निरीक्षक योगेश प्रसाद यादव, अवर निरीक्षक रवि किस्कू, सहायक अवर निरीक्षक ज्योति कुमार तिवारी और थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-


Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें