ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला अंतर्गत महागामा थाना क्षेत्र स्थित सिरसा गांव में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और आस पास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। मृतक की पहचान महागामा के मंडल टोला निवासी संजय मंडल के पुत्र शुभांशु मंडल के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने रास्ते से गुजरते समय शव देखा, जिसके बाद तुरंत महागामा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक के कपड़े भी बरामद किए हैं। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि शव हरिणचरा गांव के नजदीक मिला है।
प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट और काला धब्बे का निशान है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से मिलकर अन्य जानकारी प्राप्त की है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें