Pathargama News: मां योगिनी स्थान मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- थाना क्षेत्र के बारकोप मोड़ के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान रामदास (निवासी देवघर) एवं सुमित कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है। कि रामदास अपने ससुराल हरिपुर (गोड्डा) आया हुआ था। वहां से वह अपने साला सुमित कुमार के साथ पथरगामा की आ रहा था। इसी दौरान बारकोप मोड़ के समीप उनका वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे जिसके कारण वाहन पर उनका नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत गुलाटी द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया है।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें