ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-दिनांक-03.04.2026 को पथरगामा थानान्तर्गत गाँधीग्राम महुआसोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 133 पर मोटरसाईकिल पर सवार होकर पथरगामा से गोड्डा जा रहे एक व्यक्ति से दो बाईक पर सवार 05 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर व्यापार के कलेक्शन का पैसा 4,50,000/- (चार लाख पचास हजार) रूपये की लूट किया गया था। उक्त संदर्भ में आवेदक कमल किशोर सिंह, पे०-स्व० हरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा०-शिवपुर वार्ड नo-02, थाना-गोड्डा नगर, जिला-गोड्डा के लिखित आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना कांड सo-41/26 दिनांक-03.04.2026 धारा-310 (2) बी०एन०एस० 2023 दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा काण्ड का उद्भेदन हेतु एक एस०आई०टी० का गठन किया गया था। गठित एस०आई०टी० के द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर काण्ड का उद्भेदन करते हुए काण्ड में संलिप्त निम्नांकित अभियुक्तों बोहा निवासी खगेश यादव का बेटा 23 वर्षीय युगल किशोर यादव, सुरेश यादव का बेटा 34 वर्षीय कृष्णा यादव उर्फ जागा, संजीव कुमार यादव उर्फ घोल्टा उम्र 24 वर्ष पिता निर्भय यादव, श्रीमान तांती का 22 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव तांती उर्फ विष्णु तांती, (तीनों तुलसी कित्ता निवासी), कोहवारा निवासी प्रमोद भगत 34 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार भगत, को लूटे गये पैसा 4,06,700 और एक देसी कट्टा एक गोली के साथ तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। एसआइटी में पु०नि० विष्णुदेव चौधरी, पथरगामा प्रभाग। पु०अ०नि० शिवदयाल सिंह थाना प्रभारी, पथरगामा थाना, पु०अ०नि० पंकज कुमार, पु०अ०नि० रवि किस्कू, पु०अ०नि० योगेश प्रसाद यादव,स०अ०नि० गौरव कुमार, स०अ०नि० नारद कुमार, स०अ०नि० ज्योति कुमार तिवारी, स०अ०नी० रामनरेश यादव, तथा साशस्त्र बल और तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे।
Pathargama News: गांधीग्राम लूट कांड का उद्भेदन 5 गिरफ्तार 4,06,700 रु० बरामद

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें