Godda News : पी एम श्री श्री मोहन आदर्श मध्य विद्यालय महागामा में वार्षिक महोत्सव आयोजित


आज पी एम श्री श्री मोहन आदर्श मध्य विद्यालय महागामा में पी एम श्री योजना अंतर्गत वार्षिक महोत्सव का आयोजन निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश कुमार, वार्ड नंबर 10 की वार्ड सदस्य स्वीटी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शाह आलम, विनोद कुमार गुप्ता, इकबाल, कृष्णा कुमारी, कविता रानी भगत, सोनी वाजपेई, किरण कुमारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बाल संसद के सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अबु सालेह ने कहा कि निजी विद्यालयों के बीच में हमारा यह प्रयास रहता है कि हमारे बच्चे उनसे किसी भी क्षेत्र में पिछड़े नहीं। कार्यक्रम में जयकांत यादव, शिवप्रसाद भगत, शिवनारायण पंडित एवं रीतेश रंजन समेत शहर के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - संपादक

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें