Rewari News :: स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्मी के मौसम में मच्छरों की रोकथाम के लिए बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

रेवाड़ी सिविल सर्जन डॉक्टर नरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के सभी मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गर्मी के मौसम में मच्छरों के प्रकोप तथा उनके रोकथाम की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया ने निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थाओं में ग्राम पंचायत के सहयोग से वीबीडी के कार्य को सुचारू रूप से करवाएं। बैठक में उप सिविल सर्जन डा. भंवर सिंह ने स्वास्थ्य प्रोग्राम के बारे मे बताते हुए पर्सनल हाइजीन, वाटर बोर्न डिसिजेस व आस पास उपलब्ध होने वाले रेहड़ी, खोपचो पर मिलने वाले खाने में अशुद्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 


उप सिविल सर्जन डा. जोगेन्द्र सिंह तंवर ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें है। उन्होंने बताया कि सभी अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। सभी स्वास्थ्य निरीक्षक अपने क्षेत्र में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के पीने के पानी की टंकियों का निरीक्षण कर नमूने भेजे और महीने में दो बार टंकियों की सफाई करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे सोर्स रीडक्शन एक्टिविटी, कूलर, पानी की टंकी, गमले, होदी इत्यादि में पानी एकत्रित न होने दे। रविवार को ड्राई डे के रूप मे मनाएं, इस दिन कूलर, पानी की टंकी इत्यादि को साफ करके सुखाकर अगले दिन पानी डाले। बैठक में एन्टोमोलोसिस्ट व इंसेक्ट कलेक्टर ने विस्तार से मलेरिया व डेंगू के मच्छरों की पहचान बताई व मच्छरों की पैदावार को रोकने के बारे मे भी बारीकियों से जानकारी दी। डीएलएसए से अधिवक्ता गोपेश नारायण ने कानूनी संबंधी जानकारियां दी। बैठक में उपस्थित सभी एमपीएचएस ने आश्वस्त किया कि वे इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाएंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें