ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धमसांय में आयुष विभाग की ओर से आयुष विद्या स्वास्थ्य वीर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार एवं योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त कुमार के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान कुल 35 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के उपरांत सभी बच्चों को आवश्यक होम्योपैथी औषधियां वितरित की गईं। साथ ही योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त कुमार ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग की विभिन्न विधियों की जानकारी दी और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छता और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग और संतुलित जीवनशैली से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार प्रणव, सहायक शिक्षक बसंत कुमार, अमरेंद्र कुमार झा तथा अन्नपूर्णा कुमारी समेत अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
Pathargama News: धमसांय विद्यालय में आयुष स्वास्थ्य वीर कार्यक्रम में 35 बच्चों की जांच

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें