Godda News: एनडीआरएफ द्वारा आपदा से राहत एवं बचाव को लेकर दिया गया विशेष प्रशिक्षण



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  समाहरणालय स्थित डीमएफएफटी सभागार में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ की 9 वीं बटालियन, बिहटा (पटना) की विशेषज्ञ टीम द्वारा आपदा मित्रों एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने बाढ़, भूकंप, सर्पदंश, हृदयाघात एवं सड़क दुर्घटनाओं जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आपदा के समय स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दूसरों की सहायता करने के व्यावहारिक उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। एनडीआरएफ के रेस्क्यू विशेषज्ञों द्वारा पानी में डूबे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, शव को पानी से बाहर लाने की प्रक्रिया एवं उसमें बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की तकनीकी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित करने की प्राथमिक चिकित्सा विधियों का भी प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं राहत कार्यों के कुशल संचालन के महत्व से अवगत कराया गया। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा प्रबंधन की तैयारी को सुदृढ़ करने तथा जन-जन में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें