Rewari News :: जैन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को समस्याओं से निपटने के टिप्स दिए, अच्छे स्वास्थ्य में बाधक है फास्ट फूड व मोबाइल :: डा. सीमा मित्तल

रेवाड़ी में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सीमा मित्तल ने छात्राओं से स्वस्थ जीवन जीने की अपील करते हुए स्त्री रोग संबंधी कारणों एवं उनके निवारण से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फास्ट फूड व मोबाइल स्वस्थ जीवन जीने में सबसे बड़े बाधक हैं। वह जैन पब्लिक स्कूल कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं को मासिक धर्म व अन्य स्त्री रोगों के प्रति जागरूक कर रहीं थी। 


विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत श्री संतोष जैन आडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा ने मुख्य वक्ता डा. सीमा मित्तल एवं डा. नंदिनी जैन का शाब्दिक अभिनंदन किया। दोनों चिकित्सकों ने छात्राओं को किशोरावस्था व इससे पूर्व होने वाले स्त्री रोग से अवगत कराया। उन्होंने मासिक धर्म के समय अपनाई जाने वाली सावधानी से अवगत कराते हुए कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं। इस प्रकार की समस्या होने पर अपनी माता को बताएँ। उन्होंने इस दौरान होने वाली मानसिक एवं शारीरिक परिवर्तन से भी अवगत कराया। 


उन्होने कहा कि इस दौरान शरीर का टूटना, चिड़चिड़ापन आदि लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं। छात्राओं को इस दौरान फास्ट फूड़ व मोबाइल के प्रयोग से बचना चाहिए। उन्हें पूरी नींद लेनी चाहिए। यदि मासिक धर्म के दौरान दर्द व अन्य परेशानी होती है तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक अवस्था के परिवर्तन का समय है, इसमें विपरीत सैक्स के प्रति क्षणिक आकर्षण भी होता है जिसे नजरअंदाज करना चाहिए। किसी भी प्रकार के तनाव से बचना चाहिए। उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन गतिविधि प्रभारी ईशा चंद ने किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें