Godda News: आशा भोंसले को रेनबो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  संगीत को समर्पित आशा भोंसले जी के निधन पर स्थानीय रेनबो म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मंगलवार शाम एक शोक सह श्रद्धांजलि सभा "अलविदा आशा ताई" का आयोजन कर अपने जीवनकाल में किंवदंती बन चुकी आशा ताई को शब्द एवं स्वर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनडोर स्टेडियम में आयोजित सभा में जहां लोक मंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी", रेनबो के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा, मनोज कुमार पप्पु, संस्थापक सचिव मनीष कुमार सिंह, सदस्य आकाश कुमार के अलावा साहित्य संगिनी से प्रधान संरक्षिका गीता मिश्रा, प्रकाश यादव एवं विनीता प्रियदर्शिनी ने आशा जी के आठ दशक के शानदार संगीत के सफर पर बारी-बारी एवं विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें शब्द - श्रद्धांजलि दी तथा केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न सम्मान प्रदान करने की अपील की वहीं सुप्रसिद्ध गायिका अपराजिता रॉय ने आशा जी के सदाबहार नगमों से आशा जी को गोड्डा कला जगत की स्वर श्रद्धांजलि दी। सभा में शामिल अमरेंद्र सिंह बिट्टू, सुभाष चन्द्र दास, जनार्दन रॉय, रिम्मी कुमारी, ब्रजेश कुमार मंडल, किरण कुमारी, सरिता दुबे, राहुल कुमार एवं आदित्य कुमार रॉय ने आशा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। रेनबो के सचिव श्री झा ने आशा जी के याद में उनके जन्म दिवस 8 सितंबर को भव्य सुर एवं संगीत संध्या के आयोजन की घोषणा की।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें