Bhagalpur News:सामाजिक न्याय के साथ चहुमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे सम्राट चौधरी – सैयद हसन


ग्राम समाचार, भागलपुर। सम्राट चौधरी के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के अवसर पर खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीन सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बुधवार को उन्हें दिली मुबारकबाद पेश की है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के आदर्शों पर चलते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारते हुए वे हर समाज और वर्ग के लोगों को साथ लेकर सामाजिक न्याय के साथ चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेंगे। सज्जादानशीन ने आगे कहा कि वह खुदा से दुआ करते हैं कि बिहार दिन-प्रतिदिन तरक्की करे, खुशहाल बने और पूरे देश में अपना नाम रोशन करे।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें