ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्थानीय महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आईक्यूएसी की मेजबानी में इनवाइटेड टॉक कार्यक्रम के तहत " द इंपैक्ट ऑफ डिजिटल इकॉनोमी ऑन रूरल झारखण्ड" विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि वक्ता के.डी.एस कॉलेज गोगरी, खगड़िया, बिहार के अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अनिल ठाकुर ने विषयक व्याख्यान दिया। इसके पूर्व स्वागत गान कॉलेज की छात्र ज्योति एवं सहेलियों ने जबकि विषय प्रवेश काव्य श्री ने किया।प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता की अध्यक्षता में आयोजित टॉक का संचालन डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं में डॉ. सुधि वत्स, डॉ. नूतन झा, डॉ. सीमा परवीन, डॉ. संध्या रानी, प्रो. सुहागिनी मरांडी, डॉ. रेखा कुमारी, प्रो. पूनम झा, डॉ. विभा राय, प्रो. विभा सिंह, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. कौशल किशोर सहित बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी सहभागिता निभाई। व्याख्यान के दौरान इतिहास विभाग के डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने भी अपने विचारों को रखा जबकि धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. ब्रजेश चौधरी ने किया।
Godda News: महिला कॉलेज में इनवाइटेड टॉक के तहत व्याख्यान आयोजित

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें