Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी के एक शिष्ठ मंडल ने डीसी अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। समय सिंह प्रधान ने बताया कि पिछले दिनों में बेमौसम की बरसात और ओलो से किसान मजदूर की फसल बिल्कुल बर्बाद हो गई। जिन गांवों में फसल खराब हुई है उसकी सर्वे करवा कर जल्दी से जल्दी क्षति पूर्ति पोर्टल खोला जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन चढूनी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन की तैयारी करेगी। इस मौके के ऊपर डीसी साहब ने आश्वासन दिया कि हम सर्वे करवा कर एक-दो दिन के अंदर जिन गांवों में नुकसान हुआ है उनका हम क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल देंगे।


रेवाड़ी मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। लेकिन वेयरहाउस गेहूं नहीं खरीद रहा है। किसान इधर-उधर भटक रहे हैं 2 दिन की चेतावनी दी है अगर वेयरहाउस ने खरीद शुरू नहीं कि तो वेयरहाउस के गेट के सामने दरी बिछाकर बैठने पर मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला महिला उप प्रधान मनीषा यादव बोडीया कमालपुर, सविता एडवोकेट, राजकुमार एससी सेल व नाहड़ ब्लॉक के प्रधान सुरेंद्र साहब, शहरी प्रधान कृष्ण कुमार सैनी, वेद सुल्तानिया व अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें