Godda News: वीर कुंवर सिंह एवं माता जानकी सहित स्व० राकेश रंजन की स्मृति में काव्य गोष्ठी आयोजित



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- महिला रचनाकारों की संस्था साहित्य संगिनी के बैनर तले शनिवार शाम स्थानीय शांति नगर स्थित खबर संगम भवन में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन कर जहां बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव 23 अप्रैल तथा जानकी नवमी के उपलक्ष्य पर वीर कुंवर सिंह एवं माता जानकी का शब्द नमन किया गया वहीं तीन दिन पूर्व अकाल काल - कवलित शिक्षक सह गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य राकेश रंजन के प्राकृतिक दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो के मुख्य अतिथि एवं संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता शिप्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन संरक्षक डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने किया। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि साहित्यकार शिवकुमार भगत, संस्था के संरक्षक सुरजीत झा, संजीव झा एवं प्रकाश यादव ने अपने संबोधन सहित अपनी रचना का पाठ किया। अन्य कवि एवं कवयित्रियों में संस्था की सचिव विनीता प्रियदर्शिनी, शैलेन्द्र राम, उर्मिला कुमारी, अमरेंद्र सिंह बिट्टू एवं विष्णु कुमार ने अपनी रचना की प्रस्तुति श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमरेंद्र के गए गीत "जाने चले जाते हैं कहां" एवं प्रकाश यादव के तरन्नुम में प्रस्तुत स्वरचित गीत "तेरा लेख अजब रे विधाता, क्या लिखता कोई समझ ना पाता" व कविता "जीवन अंश है तेरा कि खेल का सामान" ने माहौल को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के अंत में स्व. राकेश रंजन जी की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें