ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चन्द्र दास प्रत्येक वर्ष संविधान शिल्पी बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष रक्तदान कर अपनी तरफ से बाबा साहेब को अनुकरणीय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए समाजसेवी सुरजीत झा ने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार को पुनः बाबा साहेब की 135वी जयंती पर सुभाष चन्द्र दास ने स्थानीय सरकारी अस्पताल अवस्थित ब्लड सेंटर में अपने जीवन का 15 वाँ रक्तदान कर युवाओं के लिए एक सराहनीय सह अनुकरणीय मिसाल पेश किया। सुभाष के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए श्री झा ने कहा कि समतामूलक समाज की परिकल्पना और नींव रखने वाले संविधान शिल्पी बाबा साहेब के प्रति इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती।
Godda News: सुभाष प्रत्येक वर्ष रक्तदान कर बाबा साहब को देते हैं श्रद्धांजलि
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चन्द्र दास प्रत्येक वर्ष संविधान शिल्पी बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष रक्तदान कर अपनी तरफ से बाबा साहेब को अनुकरणीय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए समाजसेवी सुरजीत झा ने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार को पुनः बाबा साहेब की 135वी जयंती पर सुभाष चन्द्र दास ने स्थानीय सरकारी अस्पताल अवस्थित ब्लड सेंटर में अपने जीवन का 15 वाँ रक्तदान कर युवाओं के लिए एक सराहनीय सह अनुकरणीय मिसाल पेश किया। सुभाष के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए श्री झा ने कहा कि समतामूलक समाज की परिकल्पना और नींव रखने वाले संविधान शिल्पी बाबा साहेब के प्रति इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें