रेवाड़ी के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को पोस्को इंडिया द्वारा छात्राओं के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं को लेकर प्रबंधन के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक, पुष्पगुच्छ एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या मोनिका यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया।
प्राचार्या मोनिका यादव ने बताया कि पोस्को इंडिया द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय में असेंबली स्टेज का नवीनीकरण, कॉन्फ्रेंस हॉल की मरम्मत, रफ एवं डीप लैंड फिलिंग, म्यूजिक सिस्टम, प्लास्टिक चेयर्स, सोलर सिस्टम तथा छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके लिए पोस्को इंडिया की टीम में मैनेजिंग डायरेक्टर क्वांग हो हा, डायरेक्टर नामूक हॉन्ग, हेड एचआर दीपक कुमार यादव, प्लांट हेड लविंग त्यागी, टीम लीडर एचआर संजय भारद्वाज, एचओडी शरद रावत व सेक्शन लीडर मीनाक्षी सहित पूरी टीम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीएसआर फंड के तहत करवाए गए कार्यों में अहम भूमिका निभाने पर शिक्षिका पूनम यादव को उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय प्रयासों के लिए विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.के. चौहान, पूर्व बीईओ पटौदी धर्मवीर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगवारी की प्राचार्या डा. ज्योत्सना यादव उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुधीर यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयोगिता यादव, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, भरत कुमार, बबीता, पुष्पा सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें