Rewari News :: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी एवं सभा की बैठक आयोजित हुई


रेवाड़ी जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक सचिवालय सभागार में उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता हुई। बैठक में राहुल मोदी, अतिरिक्त उपायुक्त, रेवाड़ी, मनोज कुमार, एस.डी.एम, बावल, सुरेश दलाल, एस.डी.एम, रेवाड़ी, जितेंद्र कुमार, नगराधीश रेवाड़ी, एच.पी. बंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं अन्य विभागो के कार्यालय अध्यक्ष के अतिरिक्त रीपुदमन गुप्ता, मनोज कुमार पूर्व ईओ, आजीवन सदस्य सत्यवर्त, प्रविन्द्र आदि उपस्थित रहे। 



जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया की बैठक में परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। उपायुक्त रेवाड़ी ने जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा स्थापित डिजिटल लाईब्रेरी एवं उनका सुचारु रूप से संचालन की खुले दिल से प्रशंसा की। परिषद के अनुभव को देखते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया की पंचायतों द्वारा स्थापित कुछ ई लाईब्रेरी का संचालन परिषद द्वारा किया जाये। बैठक में NEET/JEE की तैयारी के लिए बाल भवन बावल व रेवाड़ी में 40-40 बच्चो की संख्या के साथ स्थापित की जा रही virtual कक्षाओ के लिए 5.4 लाख रुपये का बजट पारित किया। 



उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये की वह दोनों स्थानो के लिए ग्यारवी पास होनहार बच्चो का सरकारी स्कूलो से चयन करके सूची जिला बाल कल्याण अधिकारी को तुरंत उपलब्ध करवाये। बैठक में बाल भवन, बावल में सैनिटरि पैड manufacturing व डोना मेकिंग प्रोजेक्ट को AIF के साथ मिलकर स्थापित करने के प्रस्ताव को सर्व सहमति से पारित किया गया। शहर में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर परिषद द्वारा व्यवस्थित पार्किंग का प्रबंध एवं संचालन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में परिषद का 4.67 करोड़ रूपये का बजट पारित किया गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें