Godda News: डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना - बीडीओ


आज डिग्री कॉलेज महागामा में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का आरंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार दत्ता, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह सहायक जनगणना चार्ज पदाधिकारी देवीलाल सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कुल आठ बैचों में कराया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि तीन दिनों की होगी। एक साथ दो बैच को अलग-अलग कमरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से कहा कि आप सभी राष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जनगणना के आंकड़े ही कल्याणकारी योजनाओं के आधार बनते हैं। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए रीतेश रंजन ने कहा है कि यह भारत की सोलहवीं तथा स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना है लेकिन यह पहली जनगणना है जो डिजिटल माध्यम से होगी।


गोकुल ठाकुर ने कहा कि इस जनगणना का स्लोगन है, जनगणना से जनकल्याण।

प्रशिक्षक की भूमिका में विश्राम प्रसाद, जियाउल हक, बिपिन कुमार सिंह एवं ध्रुव कुमार पंडित हैं। प्रशिक्षण में निलेश कुमार, मुरारी प्रसाद शर्मा, राजेंद्र पंडित, शहजाद अनवर, हारून रशीद सेमत सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित थे।

- ग्राम समाचार, गोड्डा।

Share on Google Plus

Editor - संपादक

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें