महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम शनिवार शाम रांची से ट्रेन द्वारा गंतव्य के लिए रवाना हुई। उक्त आशय की। जानकारी देते हुए गोड्डा जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि टीम के ग्रीको रोमन वर्ग में गोड्डा के राष्ट्रीय पदकवीर पहलवान रौशन कुमार साह को बतौर कोच शामिल किया गया है।
श्री झा ने बताया की रौशन की इस बड़ी उपलब्धि को जिला खेल जगत की बड़ी उपलब्धि बताते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव एवं जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो सहित जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में मनीष कुमार सिंह, अखिल कुमार झा, मिथिलेश कुमार, सुभाष चन्द्र दास, अमरेंद्र सिंह बिट्टू एवं आकाश कुमार सहित प्रसिद्ध पहलवान राहुल कुमार, अंकित टुडू एवं सिंटू रजक ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें