ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के तत्वावधान में झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ द्वारा देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय "बाबू वेदानंद सिंह एवं इंदु देवी स्मृति 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप" के बालक वर्ग के खिताब पर मेजबान झारखंड ने तथा बालिका वर्ग के खिताब पर मध्यप्रदेश ने अपना कब्जा जमाया।
बिहार दोनों वर्गों की उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम तथा उसके खिलाड़ियों को इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव साबिर खान, झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के संरक्षक विजय प्रताप सनातन, अध्यक्ष सुरजीत झा, चैंपियनशिप आब्जर्वर अनिल लाहिरी एवं देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने बारी-बारी से ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया।
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने किया। इस अवसर पर इंडियन सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव बिहार राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव ज्योति सिंह, देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अभिजीत सिंह, विजय कुमार सिंह, गोड्डा सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह बिट्टू सहित अंपायर घनश्याम राणा, गौतम वर्मा, संजय वर्मा, कुंदन साव एवं दशरथ महता सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन आदर्श लक्ष्य ने किया।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें